20 फ़रवरी 2019 - 17:37
पोलैंड के लोगों को यहूदियों के ख़िलाफ़ नफ़रत मां के दूध में घोलकर पिलाई जाती है, बयान पर इस्राईल मांगे माफ़ी

पोलैंड ने इस्राईली विदेश मंत्री के भड़काऊ बयान के लिए तेल-अवीव से आधिकारिक तौर पर माफ़ी मांगने के लिए कहा है।

इस्राईल के कार्यकारी विदेश मंत्री इस्राईल काट्ज़ ने एक इंटरव्यू में पिछले हफ़्ते कहा था कि पोलैंड के लोगों को यहूदियों के ख़िलाफ़ नफ़रत मां के दूध में घोलकर पिलाई जाती है।

रविवार को जिस दिन काट्ज़ को इस्राईल का कार्यवाहक विदेश मंत्री चुना गया, उसी दिन उन्होंने कहा था कि पोलैंड के अनेक नागरिकों ने नाज़ियों के साथ सहयोग किया था।

इस बयान पर वारसॉ ने सख़्त नाराज़गी जताई है और मंगलवार को आधिकारिक रूप से तेल-अवीव से माफ़ी मांगने के लिए कहा है।

पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि हम इस बयान को ख़ारिज करते हैं और माफ़ी मांगने की मांग करते हैं।  

यह ऐसी स्थिति में है कि अमरीका और इस्राईल के नेतृत्व में वारसॉ ने 13 और 14 फ़रवरी को फ़िलिस्तीन और ईरान विरोधी सम्मेलन की मेज़बानी की थी।